बीकानेर। बीकानेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास खाजूवाला क्षेत्र से विदेशी नागरिक को पकड़ा है। डेनमार्क का रहने वाला युवक करीब सात महीने पहले एक साल के वीजा पर भारत आया था। पकड़े जाने पर उसने कुछ सवालों के जवाब अंग्रेजी में दिए, इसके बाद चुप हो गया। थाने ले जाने पर वहां रोने लगा। फिलहाल उसे आगे की पूछताछ के लिए जॉइंट इंटरोगेशन सेंटर (JIC) भेजा गया, जहां उससे गहन जांच की जा रही है। घटना शनिवार शाम की है।थानाधिकारी सुरेन्द्र प्रजापत ने बताया – खाजूवाला बाजार के हॉस्पिटल रोड पर एक विदेशी युवक संदिग्ध स्थिति में घूमता हुआ दिखाई दिया। इस एरिया में आमतौर पर विदेशी नागरिक नहीं आते हैं ऐसे में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना कर दी। सूचना मिलते ही एएसआई किशन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंचा।
Related Posts
खानपुर क्षेत्र में 8 अप्रैल को बनाएंगे आदर्श ट्रैफिक जोन
- Reporter
- April 7, 2026
- 0
झालावाड़जिला पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने के लिए एक नई पहल की है। इसके तहत झालावाड़ के बाद […]
राजगढ़ और बीना के लिए नई ट्रेनें चलाई जाएं, सांसद दुष्यंत सिंह की रेल मंत्री से मुलाक़ात,रेल सेवाओं के विस्तार से जुड़े 17 विषय रखे
- Reporter
- March 25, 2026
- 0
झालावाड़ । सांसद दुष्यंत सिंह ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाक़ात कर राजगढ़ और बीना के लिए नई ट्रेनें चलाने की मांग रखी है। […]
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी
- Reporter
- March 24, 2026
- 0
पहली बार मार्च महीने में ही आया रिजल्ट जयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने मंगलवार 10वीं कक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है, जिसका […]
