जोधपुर। जोधपुर की डांगियावास थाना पुलिस ने अवैध हथियार के साथ पकड़े गए कॉन्स्टेबल, LDC ओर जयपुर के शिकार एंड शूटर सेंटर के मालिक शमीमुद्दीन को आज कोर्ट में पेश किया। तीनों को डांगियावास थाने से पुलिस जीप से लाया गया। बता दें कि दो आरोपियों को पकड़ने के बाद पूछताछ के आधार पर पुलिस ने शूटर सेंटर और इसके मालिक के रामगंज इलाके में घर पर सर्च भी की थी।जांच में सामने आया है कि 22 बोल्ट अवैध राइफल ‘मेड इन इंग्लैंड’ की है। वहीं, घर से बरामद 282 कारतूसों में से कई प्रतिबंधित हैं। इसमें 303 बोर पुलिस और आर्मी उपयोग में लिया करती थी, जबकि 7.62 बोर के काफी संवेदनशील प्रतिबंधित कारतूस भी मिले हैं। इसके अलावा पुराने हथियारों में उपयोग में लिए जाने वाले कारतूस भी मिले थे।
Related Posts
एलपीजी सिलेंडरो से वाहनों मे हो रही थी रिफिलिंग, 15 सिलेंडर व उपकरण जब्त किए
- Reporter
- March 17, 2026
- 0
झालावाड़। जिले में घरेलू गैस के अवैध भण्डारण एवं रिफिलिंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को भवानीमंडी उपखंड के ग्राम छत्रपुरा […]
पुराने टीबी वार्ड को मिलेगा हेरिटेज लुक, मदन विलास पैलेस में सेल्फी प्वाइंट होगा विकसित
- Reporter
- April 23, 2026
- 0
झालावाड़, । कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने एसआरजी अस्पताल के पुराने भवन में संचालित जिला क्षय रोग निवारण केंद्र का निरीक्षण कर भवन के संरक्षण, […]
झालावाड़ जिले में भी होगा पांडूलिपि संरक्षण काम
- Reporter
- March 27, 2026
- 0
झालावाड़। पांडूलिपि संरक्षण का काम झालावाड़ जिले में भी शुरू हाे गया है। इसके तहत ज्ञान भारतम मिशान की शाुरूअात हुई है। इसकाे लेकर राजकीय […]
