झालावाड़। राज्य सरकार द्वारा वंचित वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिले में पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ने के उद्देश्य से 26 जनवरी 2025 से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला रसद अधिकारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि अभियान के तहत अब तक कुल 39,602 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 27,898 परिवारों का अंतिम रूप से चयन कर उन्हें खाद्य सुरक्षा योजना से जोड़ा जा चुका है। चयनित परिवार नजदीकी उचित मूल्य दुकान पर जाकर केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत नियमित रूप से राशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, प्राप्त आवेदनों में विभिन्न प्रकार की कमियां पाए जाने के कारण 8,739 आवेदनों को आवश्यक पूर्ति हेतु वापस लौटाया गया है, जो वर्तमान में उपभोक्ता स्तर पर लंबित हैं। जिला प्रशासन द्वारा ऐसे सभी आवेदकों से अपील की गई है कि वे ई-मित्र के माध्यम से शीघ्र आवश्यक कमियों की पूर्ति सुनिश्चित करें, ताकि उनका नाम भी खाद्य सुरक्षा योजना में शामिल किया जा सके और वे योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।
Related Posts
उप निरीक्षक (दूरसंचार) भर्ती-2024,9 अप्रैल से शुरू होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
- Reporter
- March 27, 2026
- 0
जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (दूरसंचार) संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2024 के अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट हैं। लिखित परीक्षा […]
सीकर में गांजा-स्मैक तस्करी का भंडाफोड़,महिला समेत 4 गिरफ्तार
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
सीकर। उद्योग नगर थाना पुलिस और कोतवाली पुलिस ने शहर के अलग-अलग एरिया में गांजा,स्मैक बेचने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।इन […]
सिनेमा से पहले भारत में क्या था?
- Reporter
- March 14, 2026
- 0
कहानी, तमाशा और चलती तस्वीरों की दुनिया – भारतीय मनोरंजन का इतिहासआज भारत में फिल्में केवल मनोरंजन नहीं बल्कि एक विशाल उद्योग हैं। लेकिन सवाल […]
