बारां। बारां में छात्रा को ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप के आरोपी व्याख्याता मनोज कारोलिया को राजकीय सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने सोमवार को यह कार्रवाई की।मनोज कारोलिया बारां जिले में भूगोल के व्याख्याता के पद पर नियुक्त था। आरोप है कि सत्र 2020-21 में उसने एक छात्रा को बहला-फुसलाकर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने छात्रा का अश्लील वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल भी किया।ब0र्खास्तगी के आदेश में कहा गया है कि इस जघन्य कृत्य से विद्यालय के साथ-साथ विभाग की छवि भी धूमिल हुई है। व्याख्याता कारोलिया को अपने पद के दुरुपयोग और शिक्षक की गरिमा के विरुद्ध अनैतिक आचरण का दोषी पाया गया है। इस मामले में पहले आरोपी शिक्षक को बारां जिले से एपीओ कर दिया गया था। उसका मुख्यालय जयपुर में संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा कार्यालय निर्धारित किया गया था।
Related Posts
कृषि एवं पशुधन विकास हमारी प्राथमिकता: दुष्यंत सिंह
- Reporter
- April 13, 2026
- 0
भूजल स्तर में सुधार और सिंचाई संसाधनों का विकास होगापिड़ावा। अपनी जन संवाद पदयात्रा के तहत सांसद दुष्यंत सिंह सोमवार को पिड़ावा उपखण्ड क्षेत्र में […]
बाइक सवार कॉलेज छात्र को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
- Reporter
- March 18, 2026
- 0
झालावाड़। झालरापाटन-भवानीमंडी मार्ग को कोटा हाईवे से जोड़ने वाली सड़क पर कपासिया कुआं के पास बुधवार सुबह 8 बजे सड़क हादसे में बाइक सवार कॉलेज […]
कोटा में लग्जरी कार से 23.50 लाख के मादक-पदार्थ पकड़े
- Reporter
- April 16, 2026
- 0
कोटा जिले की चेचट थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने गुजरात नंबर की कार से 155 किलोग्राम डोडा […]
