बारां। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने सोमवार को शाहाबाद डीएसपी रिछपाल मीणा को एपीओ कर दिया है। उन्हें तत्काल पुलिस मुख्यालय में उपस्थिति देने के आदेश जारी किए गए हैं।बारां एसपी अभिषेक अंदासु को डीएसपी मीणा के खिलाफ अनुशासनहीनता की कई शिकायतें मिली थीं। एसपी ने इन शिकायतों की जांच की और अपनी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय भेजी। इसी रिपोर्ट के आधार पर सोमवार देर शाम यह कार्रवाई की गई। सूत्रों के अनुसार, डीएसपी मीणा के खिलाफ शराब के नशे में महिला पुलिसकर्मियों से अभद्रता और अनुशासनहीनता करने की शिकायतें शामिल थीं। इसके अलावा उन पर कार्य के प्रति उदासीनता सहित अन्य आरोप भी लगे थे।
Related Posts
वायु सेना के तेजस विमान दो महीने के ठहराव के बाद फिर से उड़ान के लिए तैयार
- Reporter
- April 2, 2026
- 0
नयी दिल्ली भारतीय वायु सेना के तेजस हल्के लड़ाकू विमान अगले सप्ताह से उड़ान भरने के लिए तैयार हैं। दो महीने पहले हवाई अड्डे पर […]
गढ़ पार्क से नहीं हटेगा भगवान महावीर का स्तंभ
- Reporter
- March 11, 2026
- 0
झालावाड़। शहर में गढ़ पार्क स्थित भगवान महावीर स्वामी के स्तंभ को नगर परिषद द्वारा नहीं हटाया जाएगा, बल्कि स्तंभ के आसपास सौंदर्यीकरण कर उसे […]
ऋषभदेव पखवाड़े में योगदान देने वाले शिक्षक-कर्मचारी सम्मानित
- Reporter
- April 17, 2026
- 0
खानपुर/बोरदा। शिक्षा विभाग के निर्देश पर 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक प्रदेश के सभी विद्यालयों में तीर्थंकर ऋषभदेव पखवाड़ा मनाया गया। इसके तहत बोरदा […]
