कोटा। कोटा शहर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए वांछित अपराधियों और स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है।कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया कि पहले मामले में थाना रानपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में तीन वर्षों से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी अपराधी नरेश मेहर को ओडिशा के कालाहांडी जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी कोटा के साथ-साथ जीआरपी सवाई माधोपुर और छत्तीसगढ़ के मामलों में भी वांछित था। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर तंत्र की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर दबिश दी और उसे पकड़ लिया। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे अन्य मामलों के खुलासे की भी उम्मीद है।एसपी तेजस्विनी गौतम ने बताया किदूसरे मामले में थाना आरकेपुरम पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में नगेन्द्र सिंह और कीर्ति किरण शामिल हैं, जो लंबे समय से फरार चल रहे थे। दोनों के खिलाफ धारा 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किए गए थे। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
Related Posts
झालावाड़-उज्जैन मेगा हाईवे पर चलती रोडवेज में गिरने से बुजुर्ग की मौत
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
झालावाड़। झालावाड़ जिले में एक महिला की चलती बस से कूदने से मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना झालावाड़-उज्जैन मेगा हाईवे पर दोपहर […]
बीकानेर में नेशनल हाइवे पर मधुमक्खियों का हमला
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
बीकानेर।बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में जंगली मधुमक्खियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को नेशनल हाइवे पर एक कार सवार दंपती और एक […]
