एनएचएआई ने बढाई 20 रुपए तक टोल दरें,जयपुर से अजमेर, दिल्ली, सीकर जाना महंगा होगा

जयपुर। नेशनल हाईवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया ने जयपुर से अलग अलग शहरों के लिए जाने वाले रास्तों की टोल दरों में बढ़ोतरी की है यह टोल दरें 20 रुपए तक बढाई गई हैं। इसमें जयपुर में रिंग रोड, जयपुर-किशनगढ़, जयपुर-सीकर और जयपुर-दौसा हाईवे पर बने टोल प्लाजा शामिल हैं। ये बढ़ोतरी 1 अप्रैल से लागू होगी। नोटिफिकेशन में जयपुर से दिल्ली जाने वाले पुराने हाईवे पर दौलतपुरा, मनोहरपुर और शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर, जबकि जयपुर-किशनगढ़ हाईवे पर ठीकरिया, बड़गांव, रिंग रोड पर सीतारामपुरा, हिंगोनिया और जयपुर-सीकर हाईवे पर टाटियावास टोल बूथ पर बढ़ोतरी की है।

कारों के लिए कोई बढ़ोतरी नहीं -इन सभी टोल बूथ पर कार के लिए टोल दरों में कोई इजाफा नहीं किया गया है। ज्यादातर बढ़ोतरी कॉमर्शियल या उससे बड़े भारी वाहनों के लिए हुई है।

5 से लेकर 20 रुपए तक ज्यादा देने होंगे अलग-अलग टोल मैनेजमेंट और एनएचएआई से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये बढ़ोतरी 5 से लेकर 20 रुपए तक की है। रिंग रोड पर प्राइवेट के अलावा हल्के कॉमर्शियल वाहनों के लिए बढ़ोतरी नहीं की गई है। यहां केवल भारी कॉमर्शियल गाड़ियों के लिए टोल रेटों में 5 से लेकर 20 रुपए तक बढ़ोतरी की गई है।

्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *