पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म वन बैटल ऑफ्टर अनदर को ऑस्कर में बेस्ट फिल्म सहित छह अवार्ड मिले

जयपुर। पॉल थॉमस एंडरसन की फ़िल्म ‘वन बैटल ऑफ़्टर अनदर’ ने इस साल के ऑस्कर अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म समेत छह पुरस्कार जीते. जबकि फ़िल्म ‘सिनर्स’ को चार अवॉर्ड मिले हैं। अवार्ड की घोषणा होते ही फिल्म वन बैटल ऑफ्टर अनदर के दो सितारे टेयाना टेलर और चेस इनफिनिटी सुर्खियों में आ गए हैं। इस फिल्म को 13 नॉमिनेशन मिले थे। एंडरसन ने कहा, “1975 में ऑस्कर के लिए नामांकित फिल्में थीं बैरी लिंडन, डॉग डे आफ्टरनून, जॉज़, नैशविले और वन फ्लू ओवर द कुकूज़ नेस्ट… इनमें से कोई सर्वश्रेष्ठ नहीं है, लेकिन उस दिन एक माहौल था. हमें इसका हिस्सा बनकर बहुत खुशी हो रही है. इस साल इतनी सारी बेहतरीन फ़िल्में आईं। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में 98वें अकेडमी अवॉर्ड्स की घोषणा हो रही है। . इसमें अलग-अलग कैटेगरी में बेस्ट प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड्स दिए जाते हैं। रिकॉर्ड 16 नॉमिनेशन के साथ सुपरनैचुरल थ्रिलर फ़िल्म ‘सिनर्स’ सबसे बड़े अवॉर्ड, बेस्ट पिक्चर, की दौड़ में प्रमुख दावेदारों में से एक थी। डायरेक्टर रेयान कूगलर की ‘वैम्पायर’ फ़िल्म अकेडमी अवॉर्ड्स में बेस्ट डायरेक्टर और बेस्ट एक्टर के लिए भी प्रतिस्पर्धा कर रही है, लेकिन अब तक इसे बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिल चुका है। ब्राज़ील के डायरेक्टर क्लेबर मेंडोंका फिलो की फ़िल्म ‘ओ एजेंते सेक्रीतो’ (द सीक्रेट एजेंट) कई कैटेगरी में गोल्डन स्टैच्यू जीतने की रेस में लैटिन अमरीका का प्रतिनिधित्व कर रही है।

साहसी राजनीतिक कथानक पर बनी है वन बैटल आफ्टर अनदर फिल्म

पॉल थॉमस एंडरसन द्वारा निर्देशित फिल्म वन बैटल ऑफ्अर अनदर अपने साहसी राजनीतिक कथानक, लियोनार्डों डिकैप्रिंयो के अभिनय के चलते पुरुकृत हुई है। यह 2025-26 की एक प्रमुख फिल्म है जो अमेरिकी राजनीति, सामाजिक संघर्ष और व्यक्तिगत संघर्ष की एक पेचीदा कहानी प्रस्तुत करती है, जो समीक्षकों और दर्शकों दोनों के बीच अत्यधिक चर्चित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *