कलेक्टर-एसपी के नेतृत्व में 100 पुलिसकर्मियाें ने जेल चप्पे-चप्पे की जांच की, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली

jail ki janch

झालावाड़। प्रशासनिक अाैर पुलिस अधिकारियाें सहित 100 पुलिस कर्मियाें ने साेमवार काे जिला जेल में अाकस्मिक निरीक्षण किया, लेकिन किसी प्रकार की काेई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
एसपी अमित कुमार ने बताया कि राज्य में हो रहे अपराधों की रोकथाम के लिए जेलों में होने वाली संभावित गतिविधियों पर कार्रवाई के लिए सोमवार को कलेक्टर अजयसिंह राठौड़ के संयुक्त पर्यवेक्षण में जिला जेल में सघन जांच की गई। इस दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जेल के प्रत्येक बैरक, रसोई, गार्डन सहित जेल का कौना-कौना छान मारा, लेकिन किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस का कहना है कि यह रूटीन जेल निरीक्षण है जो हर माह होता है। चैकिंग टीम में महिला अपराध अनुसंधान अधिकारी एएसपी श्योराजमल मीणा, झालावाड़ डीएसपी हर्षराज सिंह खेरड़ा, तहसीलदार नरेंद्र कुमार मीणा, कोतवाली थानाधिकारी मुकेश कुमार मीणा, महिला थानाधिकारी हरलाल मीणा, झालरापाटन थानाधिकारी अल्का विश्नोई, सदर थानाधिकारी रामस्वरूप राठौर सहित मंडावर, रायपुर सहित करीब 100 पुलिस कर्मियों द्वारा जिला जेल में चैकिंग की गई।


एक दिन पहले जोधपुर हाई सिक्योरिटी जेल में मिले थे 13 मोबाइल

जोधपुर हाई सिक्योरिटी जेल में कैदी द्वारा इफ्तार पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेल में आकस्मिक जांच की गई। इस दौरान जेल में 13 मोबाइल व 11 सिम कार्ड मिले। इस पर जेल अधीक्षक को भी एपीओ किया गया है। इसके बाद ही झालावाड़ जिला जेल में भी आकस्मिक जांच की गई। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने इसे रूटीन हर महीने होने वाली चैकिंग बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *