झालावाड़ । राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सुशासन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिले में त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत 7 मई 2026 को प्रातः 11 बजे उपखंड झालावाड़ के अंतर्गत पंचायत समिति बकानी की ग्राम पंचायत रिझोन में जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस दौरान आमजन अपनी समस्याएं एवं परिवेदनाएं प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनका मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। जनसुनवाई में संबंधित उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
Related Posts
झालावाड़ अस्पताल के पालना गृह में मिली नवजात
- Reporter
- April 14, 2026
- 0
ंझालावाड़। झालावाड़ के हीरा बा कुंवर जनाना अस्पताल में एक नवजात को पालना गृह में छोड़ दिया गया। नवजात का जन्म समय से पहले हुआ […]
मेरठ में गंगा में नहाते समय पांच लोग डूबे, चार की तलाश जारी, एक को बचाया
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र स्थित मखदुमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवक और […]
आरजीएचएस का दायरा बढ़ा
- Reporter
- March 28, 2026
- 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की पहल पर राज्य सरकार ने राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम (RGHS) को न केवल अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया है, बल्कि इसके […]
