झालावाड़ । जिले में गैर-परिवहन दोपहिया वाहनों के लिए आकर्षक (फैंसी) नंबर प्राप्त करने के इच्छुक वाहन मालिकों के लिए परिवहन विभाग द्वारा नई सीरीज “RJ17KS” प्रारम्भ की जा रही है। इस सीरीज के अंतर्गत अग्रिम (फैंसी) नंबरों का आवंटन ऑनलाइन नीलामी के माध्यम से किया जाएगा।जिला परिवहन अधिकारी समीर जैन ने बताया कि इच्छुक आवेदक निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह प्रक्रिया पूरी तरह से ई-आवेदन के माध्यम से संचालित की जाएगी तथा ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।फैंसी नंबर की नीलामी में भाग लेने हेतु आवेदक को परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “Online Services” में “Fancy Number Booking” विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद आवेदक को स्वयं लॉगिन कर आईडी बनानी होगी। यह सुविधा पोर्टल के “User Other Services” मेन्यू के अंतर्गत “User Manual” विकल्प में उपलब्ध है, जहां पूरी प्रक्रिया का विस्तृत विवरण दिया गया है।
Related Posts
पीटीईटी-2026 को लेकर बड़ा फैसला: स्नातक अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी भी काउंसिलिंग के लिए पात्र
- Reporter
- April 10, 2026
- 0
झालावाड़।वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित पी.टी.ई.टी.-2026 परीक्षा में अभ्यर्थियों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। अब स्नातक अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थी […]
झालावाड़ नगर परिषद आयुक्त मिले अनुपस्थित:एडीएम ने निरीक्षण में जताई नाराजगी
- Reporter
- April 23, 2026
- 0
झालावाड़ नगर परिषद में प्रशासक एडीएम अनुराग भार्गव ने गुरुवार सुबह औचक निरीक्षण किया। इस दौरान नगर परिषद आयुक्त अनुपस्थित मिले, जिस पर प्रशासक ने […]
नाहरगढ़ में गौसेवकों ने चौराहे पर प्रदर्शन कर डेढ़ घंटे चक्काजाम किया
- Reporter
- March 30, 2026
- 0
बारां।बारां के नाहरगढ़ कस्बे में सोमवार सुबह एक गोवंश का कटा हुआ सिर मिलने से तनाव फैल गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में गौसेवक […]
