बाइक की टक्कर से घायल हुए बुजुर्ग की दाे दिन बाद माैत

झालावाड़ रायपुर थाना क्षेत्र में दाे दिन पहले बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग की मंगलवार सुबह एसआरजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार सिरपोई निवासी दरियाव सिंह (60) पुत्र मथुरालाल 15 मार्च को अपने गांव के विजय यादव के साथ बाइक पर नकलंग स्थित शिव मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक अन्य बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दरियाव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल रायपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद झालावाड़ रैफर कर दिया गया था। एसअारजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। रायपुर पुलिस ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *