न्यूज ओरियम बारां। विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत बारां जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए द्वितीय स्थान से सम्मानित किया। यह सम्मान विशेष रूप से टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (टीपीटी) में जिले द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए दिया।कार्यक्रम में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों और स्वास्थ्य अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान टीबी उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा भी की। बारां जिले ने टीपीटी कवरेज बढ़ाने में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। जिले में संपर्कों की सक्रिय जांच और जोखिम वाले व्यक्तियों को समय पर निवारक उपचार दिया है।स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने फील्ड स्तर पर लगातार कार्य कर बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए। जनभागीदारी और जागरूकता अभियानों ने भी इस सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। राज्य स्तरीय अधिकारियों ने बताया कि टीपीटी का प्रभावी क्रियान्वयन टीबी संक्रमण को रोकने में अत्यंत सहायक है। सीएमएचओ डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि जिले में बेहतर योजना और नियमित मॉनिटरिंग की। टीमों ने घर-घर जाकर स्क्रीनिंग और परामर्श का कार्य किया।
Related Posts
डीएसपी समेत 4 पुलिसकर्मियों पर FIR का आदेश रद्द
- Reporter
- April 9, 2026
- 0
जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ ने लोक सेवकों को दुर्भावनापूर्ण और बदले की भावना से दर्ज कराए जाने वाले मुकदमों से बचाने के लिए […]
झालावाड़ पुलिस हिस्ट्रीशीटरों की हर हरकत पर 24 घंटे रखेगी नजर
- Reporter
- April 6, 2026
- 0
झालावाड़जिले में अपराध नियंत्रण को मजबूत बनाने झालावाड़ पुलिस ने नई व्यवस्था लागू की है। इसके तहत हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों की गतिविधियों पर निगरानी […]
बारां डिपो में 7 नई अनुबंधित बसें शुरू
- Reporter
- April 3, 2026
- 0
बारां।रोडवेज यात्रियों को राहत देते हुए बारां डिपो में 7 नई अनुबंधित बसों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इनमें 2 बसें 2×2 सेमी […]
