अजमेर।अजमेर में एक अनियंत्रित ईको वैन सड़क से उतरकर खाई में पलट गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 3 महिलाओं और 2 बच्चों सहित 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जवाहरलाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैन में सवार यात्री खाटू श्याम के दर्शन कर वापस गुजरात लौट रहे थे। मांगलियावास थाना क्षेत्र में तबीजी हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग स्थल के निकट रविवार शाम को यह हादसा हुआ।पुलिस के अनुसार, तबीजी हाईवे पर राधा स्वामी सत्संग स्थल के निकट गौशाला के पास रविवार शाम करीब छह बजे अजमेर से ब्यावर की तरफ जा रही एक ईको वैन तेज गति में अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खाई में पलट गई। घटना के समय वैन में सवार श्रद्धालु परिवार गुजरात से खाटू श्याम के दर्शन कर वापस गुजरात लौट रहा था।
Related Posts
धुरंधर-2 की रिकॉर्ड कमाई: क्या बदल रही है दर्शकों की पसंद?
- Reporter
- March 27, 2026
- 0
जयपुर। हाल ही में धुरंधर-2 की जबरदस्त बॉक्स ऑफिस कमाई ने फिल्म इंडस्ट्री को एक साफ संकेत दे दिया है—दर्शकों का टेस्ट अब तेजी से […]
राजगढ़ रेल लाइन पर संचालन की अनुमति मिली, लेकिन खामियां भी, इसलिए 75 किमी/घंटा तक ही रहेगी रफ्तार
- Reporter
- March 24, 2026
- 0
क झालावाड़ . करीब 26 साल के इंतजार के बाद तैयार हुई खिलचीपुर-राजगढ़ रेल लाइन पर ट्रेन संचालन के लिए रेलवे संरक्षा आयुक्त ने अंतरिम […]
सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10-10 रुपए घटाई, इससे महंगाई नहीं बढ़ सकेगी
- Reporter
- March 27, 2026
- 0
जयपुर। सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 10-10 रुपए की कटौती कर दी है। पेट्रोल पर ड्यूटी ₹13 रुपए प्रति लीटर से […]
