जयपुर।राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की एडहॉक कमेटी के नए कन्वीनर मोहित यादव ने पद संभालते ही बड़े बदलाव और सुधार का संकेत दिया है। उन्होंने कहा- सरकार ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी गंभीरता से निभाते हुए RCA की दशा और दिशा दोनों को बेहतर बनाया जाएगा और इसके सकारात्मक परिणाम जल्द नजर आएंगे।पूर्व कन्वीनर दीनदयाल कुमावत के साथ विवाद को लेकर पूछे गए सवाल पर यादव ने स्वीकार किया कि कुछ फैसलों को लेकर मतभेद थे। उन्होंने कहा- काम करने के तरीके अलग-अलग थे, लेकिन कोशिश यही रही कि विवाद का असर क्रिकेट गतिविधियों पर न पड़े। हालांकि इन मतभेदों के चलते तय लक्ष्य हासिल नहीं हो पाए, लेकिन अब नई टीम के साथ उन लक्ष्यों को पूरा किया जाएगा।मोहित यादव ने साफ किया कि RCA के पिछले दो साल से लंबित चुनाव करवाना पहली प्राथमिकता होगी। एडहॉक कमेटी पूरी कोशिश करेगी कि चुनाव प्रक्रिया जल्द पूरी हो और संस्था को स्थायी नेतृत्व मिल सके।
Related Posts
फर्जी तरीके से नियुक्ति पाने वाले नौकरी से हटाए जाएंगे- दिलावर
- Reporter
- April 10, 2026
- 0
कोटा।शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा- पंचायती राज विभाग में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फर्जी तरीके से नियुक्ति हासिल करने वाले लोगों की जांच […]
सांसद दुष्यंत के प्रयास रंग लाए
- Reporter
- March 30, 2026
- 0
बारां में हमसफ़र और भवानीमंडी में गरभा एक्सप्रेस के ठहराव को मंज़ूरीबारां/ झालावाड़। सांसद दुष्यंत सिंह के प्रयासों से बारां और भवानीमंडी को लंबी दूरी […]
बीकानेर में चायनीज मांझे की खरीद पर रोक लगाई
- Reporter
- April 8, 2026
- 0
बीकानेर। बीकानेर में अक्षय द्वितीया और अक्षय तृतीया पर चायनीज मांझे के उपयोग पर फिर से रोक लगा दी गई है। साथ ही सुबह 6 […]
