जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से मुंबई जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। गुरुवार से मुंबई के लिए एक नई फ्लाइट सेवा शुरू हो रही है। जिससे दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। इस नई सेवा के शुरू होने के बाद अब जयपुर से मुंबई के लिए रोजाना कुल 11 फ्लाइट्स संचालित होंगी।स्पाइस जेट एयरलाइंस द्वारा शुरू की जा रही नई फ्लाइट संख्या SG – 169 और SG – 170 के तहत संचालित होगी। तय शेड्यूल के अनुसार यह फ्लाइट मुंबई से रात 10 बजकर 35 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। इसके बाद यही फ्लाइट जयपुर से रात 11 बजकर 25 मिनट पर मुंबई के लिए रवाना होगी। इस समय स्लॉट में नई फ्लाइट शुरू होने से खासतौर पर लेट नाइट ट्रैवल करने वाले पैसेंजर्स को सुविधा मिलेगी।स्पाइस जेट एयरलाइंस के इस कदम से पैसेंजर्स को अब मुंबई ट्रैवल के लिए अधिक विकल्प मिलेंगे, जिससे टिकट की उपलब्धता और समय के चयन में भी आसानी होगी। ऐसे में बिजनेस ट्रैवलर्स के साथ-साथ पर्यटन के लिहाज से भी यह फ्लाइट फायदेमंद साबित हो सकती है।बता दें कि जयपुर-मुंबई रूट देश के व्यस्ततम रूट्स में से एक है, जहां पैसेंजर्स की लगातार मांग बनी रहती है। ऐसे में नई फ्लाइट सेवा शुरू होने से न केवल पैसेंजर्स को राहत मिलेगी, बल्कि, जयपुर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और सुविधाओं में भी इजाफा होगा।
Related Posts
निरीक्षण मे मिली खामी,समय पर नहीं आने वाले टीचर्स को नोटिस जारी
- Reporter
- April 7, 2026
- 0
सीबीईओ ने स्कूलों का औचक निरीक्षण किया भवानीमंडी। खंड के स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान समय पर नहीं पहुंचने […]
मेरठ में गंगा में नहाते समय पांच लोग डूबे, चार की तलाश जारी, एक को बचाया
- Reporter
- April 4, 2026
- 0
मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र स्थित मखदुमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को अंतिम संस्कार में शामिल होने आए युवक और […]
गढ़ पार्क से नहीं हटेगा भगवान महावीर का स्तंभ
- Reporter
- March 11, 2026
- 0
झालावाड़। शहर में गढ़ पार्क स्थित भगवान महावीर स्वामी के स्तंभ को नगर परिषद द्वारा नहीं हटाया जाएगा, बल्कि स्तंभ के आसपास सौंदर्यीकरण कर उसे […]
